पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देर रात सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल

देर रात सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर| निहालगंजथानांतर्गत नेशनल हाईवे पर रविवार की देर रात हुई सड़क दुर्घटना में बाड़ी के आमका पुरा निवासी कल्याण सिंह पुत्र हाकम सिंह की मौत हो गई। जबकि दूसरे बाइक सवार बाड़ी के ही विदर पुर निवासी गजेंद्र पुत्र कमल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायल को अस्पताल पहुंचाया है। जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी है। घटना करीब पौने नौ बजे की है।

पुलिस के मुताबिक नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर की एजेंसी नारायण मोटर्स के पास एक ट्रैक्टर खड़ा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार आए बाइक सवारों को अंधेरे में यह ट्रैक्टर नजर नहीं आया और सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पूरी की पूरी बाइक ट्रैक्टर में घुस गई। इससे बाइक चालक कल्याण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा गजेंद्र बुरी तरह जख्मी हो गया। उसके सिर एवं शरीर के बाकी हिस्सों में गंभीर चोटें आई है। चूंकि टक्कर जोरदार थी, इसलिए इसकी आवाज भी काफी दूर तक सुनी गई। इसी आवाज को सुन कर सुनसान क्षेत्र होने के बावजूद भी काफी लोग मौके पर जमा हो गए। इन्हीं लोंगो में से किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे थानाधिकारी सोहन लाल ने घायल को निकालकर एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं घटना की सूचना उनके परिजनों को दी। पुलिस के मुताबिक मृतक एवं घायल आपस में मामा भांजे है।

अस्पतालमें गायब मिला स्टॉफ

एंबुलेंससे घायल को लेकर काफी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे, लेकिन उस समय अस्पताल में तो ड्यूटी डॉक्टर थे और ही कोई अन्य स्टॉफ। ऐसे में आधे घंटे तक घायल एंबुलेस में ही तड़पता रहा। कोई अन्य विकल्प देखकर के एंबुलेंस के ईएमटी पायलट ने मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल को वार्ड में शिफ्ट किया और दर्द से राहत दिलाने के इंजेक्शन दिए।