स्वैच्छिक रक्तदान के लिए किया प्रेरित
स्वैच्छिक रक्तदान के लिए किया प्रेरित
धौलपुर | पंडितउमादत्त गल्र्स पीजी कॉलेज में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से एक दिवसीय जन जागृति शिविर आयोजित हुआ। इस मौके पर कॉलेज चेयरमैन उपेंद्र दत्त शर्मा ने कहा कि राष्ट्र सेवा सबसे बड़ी सेवा है तथा राष्ट्र सेवा के लिए हमें तन ओर मन से कार्य करना चाहिए। क्योंकि कोई भी देश एवं प्रदेश तभी आगे बढ़ता है जब वहां का युवा जागरूक होकर राष्ट्र विकास में अपना भरपूर सहयोग प्रदान करता है। शिविर के दौरान एनएसएस के स्वयं सेवक छात्राओं ने गांव दूकापुरा सांडा में धार्मिक स्थलों एवं राजकीय विद्यालय परिसर में पौध रोपण किया तथा स्वच्छ भारत अभियान के तहत छात्राओं की ओर से साफ-सफाई कर श्रमदान किया। शिविर के दूसरे सत्र में गांव दूकापुरा में छात्राओं ने भ्रूण हत्या एवं महिला साक्षरता की जागरूकता रैली निकाली तथा नुक्कड़ सभा आयोजित की गई।