ग्राम सेवक संघ की बैठक आयोजित
ग्राम सेवक संघ की बैठक आयोजित
धौलपुर|राजस्थानग्राम सेवक संघ की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में ग्राम सेवक संवर्ग की विभिन्न 12 व्यवहारिक कठिनाईयों की मांगों के निस्तारण के लिए दो अक्टूबर को जयपुर में आयोजित ध्यानाकर्षण रैली की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा रैली में जिलेभर के ग्राम सेवकों से रैली में अधिक से अधिक भाग लेने का आह्वान किया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह चौहान ने कहा कि सरकार की हठधर्मिता के चलते ग्राम सेवकों को आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। क्योंकि सरकार ग्राम सेवकों एवं संवर्ग की व्यवहारिक मांगों का निस्तारण नहीं कर पा रही है। इसलिए दो अक्टूबर को जयपुर में आयोजित ध्यानाकर्षण रैली के बाद 3 से 12 अक्टूबर तक ग्राम सेवक सामूहिक अवकाश पर चले जाएगे। बैठक में महामंत्री शिवदत्त गोस्वामी, होतम सिंह, रामवीर सिंह, रवींद्र राना, जीतेंद्र शर्मा, श्रीमान सिंह, परमाल सिंह, रघुवंश, अनिल कुमार, जगदीश शर्मा, प्रमोद शर्मा, नरेश श्रीवास्तव, रामबाबू, भारतेंद्र राना, सुनील भारद्वाज, महेश शर्मा, बाबूलाल शर्मा, कृष्णकुमार तोमर आदि मौजूद थे।