पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुरीतियां त्यागने से मजबूत बनेगा समाज

कुरीतियां त्यागने से मजबूत बनेगा समाज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदिगौड ब्राह्मण समाज मनियां का रविवार को आदि गौड धर्मशाला धौलपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाबूलाल गौड थे तथा अध्यक्षता जगदीश प्रसाद गौड ने की। विशिष्ट अतिथि रामफूल शर्मा थे। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए हम सभी को प्रयास करने होगे। क्योंकि कुरीतियों को त्यागने से समाज को मजबूती प्रदान हो सकेगी। उन्होंने कहा कि समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहन करने से युवा जागृत हो सकेगे तथा समाज के पिछड़े लोगों को मुख्य धारा में जोड़ने के लिए हम सभी को आगे आकर कार्य करना होगा। जिससे समाज और सुदृढ़ बन सकता है। उन्होंने कहा कि समाज की एकता के लिए ऐसे आयोजन में अधिक से अधिक लोग भाग ले। जिससे आपसी भाईचारे ओर बढ़ सके। इस दौरान समाज के प्रतिभावान बालक-बालिकाओं का गौड समाज मनियां के रोशन लाल गौड, सियाराम गौड एवं सूर्यप्रकाश गौड ने प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इससे पहले सूर्यप्रकाश गौड मनियां समाज ब्लॉक अध्यक्ष ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस अवसर पर भेदराम गौड, कृष्णगोपाल, रमेश बाबू, पंडित रघुवीर प्रसाद, बृजकिशोर गौड, नरेंद्र कुमार, राकेश कुमार, नत्थीलाल शर्मा, भगवान स्वरूप, दीवान सिंह, दयाशंकर, रामप्रसाद, सत्यप्रकाश आदि मौजूद थे।

धौलपुर. समारोहमें प्रतिभाओं को को सम्मानित करते अतिथि।