पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देशभक्ति एवं मातृभूमि से लें प्रेरणा

देशभक्ति एवं मातृभूमि से लें प्रेरणा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. भारतविकास परिषद की ओर से रविवार से भार्गव वाटिका में प्रांत स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन सुबह ११ बजे आयोजित हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश की एक दर्जन शाखाओं की १९ टीमों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र का मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार ने उद्घाटन किया तथा अध्यक्षता राष्ट्रीय समूहगान संयोजक संतोष कुमार गुप्ता ने की तथा विशिष्ट अतिथि एडीजे अरूण कुमार, प्रांतीय अध्यक्ष उमेश सिंघल, कार्यक्रम संयोजक विमल भार्गव, प्रांतीय सचिव शिवदयाल मंगल, कोषाध्यक्ष विनोद मंगल, धौलपुर शाखा अध्यक्ष अशोक सक्सेना थे। प्रतियोगिता के दौरान संभागी छात्र-छात्राओं ने हिन्दी एवं संस्कृत भाषा में देशभक्ति के ओतप्रोत गीत प्रस्तुत किए तो माहौल देशभक्तिमय दिखाई दिया। प्रतियोगिता के द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि सांसद डॉ. मनोज राजौरिया थे। इस मौके पर सांसद डॉ. राजौरिया ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या समाज के लिए कंलक है तथा कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए हम सभी को प्रयास करने होगे। तभी समाज मजबूत बन सकेगा।

उन्होंने कहा कि बालिकाओं की मजबूती ही देशभक्ति एवं मात्रशक्ति के प्रति सच्चा सम्मान है। कार्यक्रम संयोजक विमल भार्गव ने कहा कि ऐसे आयोजनों से हमें देश के प्रति निष्ठाभाव की प्रेरणा मिलती है। इसके साथ ही देशभक्ति एवं मातृभूमि के लिए कुछ करने की भावनाएं जागृत होती है। परिषद द्वारा ऐसे आयोजनों करने के पीछे यहीं मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि प्रांतीय स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता हिन्दी में सेंटपाल स्कूल सवाईमाधोपुर तथा संस्कृत समूहगान में विवेकानंद स्कूल की टीम अव्वल रही। इस अवसर पर पूर्व विधायक रविंद्र सिंह बोहरा, परिषद जिलाध्यक्ष सुनील गर्ग, जितेंद्र शर्मा, राजीव झा, विजय राना, प्रणव मुखर्जी, डॉ. हरीश त्यागी, हेमेंद्र मंगल, डॉ. रामलखन गोयल, डॉ. हरिओम गर्ग, गजेंद्र शर्मा, गोविंद गर्ग, जितेंद्र त्रिपाठी सहित शाखा सदस्य मौजूद थे। संचालन प्रणव मुखर्जी एवं केशवानंद ने किया।

धौलपुर. राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में हिस्सा लेते संभागी।