पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉ. रामलखन का टीवी क्लीनिक में स्थानांतरण

डॉ. रामलखन का टीवी क्लीनिक में स्थानांतरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. स्वास्थ्यविभाग ने डॉ. मंगल सिंह सामान्य अस्पताल में तैनात डॉ. रामलखन गोयल का स्थानांतरण राजकीय टीवी क्लीनिक के लिए कर दिया है। वहीं टीवी क्लीनिक में तैनात कनिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. रामअवतार अग्रवाल को डॉ. गोयल की जगह सामान्य चिकित्सालय में कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए है। इस संबंध में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य निदेशक डॉ. बीआर मीणा ने आदेश जारी किए है। वहीं एक अन्य आदेश में स्वास्थ्य निदेशक ने राजसमंद अस्पताल में कार्यरत चिकित्सा अधिकारी गायनी डॉ. अंजली अग्रवाल का स्थानांतरण डॉ. मंगल सिंह सामान्य चिकित्सालय धौलपुर में किया है। उन्हें तत्काल कार्यभार ग्रहण करने को कहा है।