विधायक कुशवाह पर आरोप तय
धौलपुर | नरेशकुशवाह हत्याकांड में हत्या की साजिश रचने के आरोप में जेल में बंद धौलपुर के बसपा विधायक बीएल कुशवाह पर एडीजे कोर्ट ने आरोप तय कर दिए हैं। अपर लोक अभियोजक अजय गुप्ता ने बताया कि करीब एक माह पूर्व सदर थाना पुलिस ने नरेश कुशवाह हत्याकांड में हत्या के षड्यंत्र के आरोपी शहर विधायक बीएल कुशवाह के खिलाफ चार्जशीट पेश की थी। एडीजे सतीशचंद्र कौशिक ने शनिवार को विधायक पर 302 120 बी के आरोप तय कर दिए हैं।