झंकार-2015 का कार्यक्रम 11 को
धौलपुर | राजकीयपीजी कॉलेज में छात्रसंघ की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम झंकार 2015 की संपूर्ण गतिविधियां 11 12 फरवरी को आयोजित होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी डॉ एस के जैन की अध्यक्षता में छात्रसंघ कार्यकारिणी की बैठक कर निर्णय लिया गया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले इच्छुक छात्र छात्राएं, जो अभी तक ऑडिशन से वंचित रहे गए हैं तो वह 9 फरवरी को दोपहर बारह बजे छात्रसंघ कार्यालय में उपस्थित हों।