घर-घर होगी घट स्थापना
शारदीयनवरात्र महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार को शुभ मुहूर्त में घट और देवी प्रतिमाओें की स्थापना के साथ शुरु होगा। शुभ मुहूर्त में घर-घर में घट स्थापना विधि विधान से यज्ञ, हवन कर की जाएगी। खास यह भी है कि इस बार एक तिथि कम होने से नवरात्र आठ दिनों का ही होगा। यानि, इस बार नौंवे दिन ही ही विजयादशमी होगी। नवरात्र में श्रद्धालुओं द्वारा नौ दिन तक मां के समक्ष अखंड ज्योत कर अपने और अपने परिवार के लिए यश कल्याण और विध्न बाधाओं को दूर करने की प्रार्थना की जाएगी। देवी की पूजा अर्चना, साधना उपासना का सिलसिला नवमी तक चलेगा। इन दिनों मां के दरबार में भक्तों के मेले लगेंगे और श्रद्धालु उपवास रखकर मां दुर्गा के विविध स्वरूपों की पूजा और उपासना करेंगे। दुर्गा सप्तशती, चालीसा पाठ, हवन समेत कई धार्मिक अनुष्ठान होंगे। पहले दिन गुरुवार को भक्त गण मां शैलपुत्री की विधि विधान से पूजा अर्चना कर उपवास प्रारंभ करेंगे। शहर के महामाया मंदिर, संतोषी माता मंदिर, झोर वाली माता मंदिर, काली माई मंदिर, महाकाली मंदिर, मंशापूर्ण मंदिर,राज राजेश्वरी गुफाधाम मंदिर, कैलादेवी मंदिर, रण केसर हनुमान जी मोहल्ला इराय पाड़ा पर भव्य सजावट की गई है, जहां अलसुबह मां की घट स्थापना के साथ विविध धार्मिक अनुष्ठान किए।
धौलपुर. गुरुवार से शारदीय नवरात्रा प्रारंभ होने के उपलक्ष्य में महामाया मंदिर में की गई सजावट।
सैंपऊ. अस्तल मंदिर पर माता रानी के लिए सजा पांडाल।