पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छ भारत अभियान की तैयारी पर चर्चा

स्वच्छ भारत अभियान की तैयारी पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. जिलाकलेक्टर कुमार पाल गौतम की अध्यक्षता में राज्य सरकार द्वारा 25 सितम्बर से 2 अ€टूबर तक आयोजित होने वाले नगरीय क्षेत्र में स्वच्छ भारत सप्ताह के संबंध में बैठक आयोजित हुई। इस मौके पर कलेक्टर गौतम ने कहा कि इस कार्य में हर व्यक्ति की भागीदारी रहनी चाहिए।

इसमें अपनेपन की भावना से कार्य करें तथा इस कार्य को हमें एक मिशन के तौर लेकर हम सभी को कार्य करना होगा। सप्ताह के दौरान 25 सितम्बर से 2 अ€अक्टूबर तक आवासों एवं रहवासीय क्षेत्रों में साफ सफाई के लिए आमजन को जागरूक करना, स्वच्छता का संदेश, बाजारों में होडिंग के माध्यम से, गली मौहल्लों, सोसायटी में प्रभात फेरी निकाल कर आमजन को स्वच्छता के लिए जागरूक करना, सार्वजनिक मूत्रालयों, सामुदायिक शौचालयों की मरम्मत, रखरखाव साफ सफाई कराये जाने, बस स्टैण्ड,सड़क, गली-मौहल्ले, पार्क, बाजार,सार्वजनिक क्षेत्र तथा रेल्वे स्टेशन आदि के आस-पास की सफाई कराई जाएगी।

बैठक में अतिरिक्त जिला कल€टर शिवचरन मीणा ने स्वयंसेवी संस्थाओं से सहयोग की अपील की। उपखण्ड अधिकारी ने बताया कि नगर परिषद एवं कले€ट्रेट में कन्ट्रोल रूम स्थापित किये गये है जिनमें दूरभाष नंबर 220033 तथा नगरपरिषद 220888। इन नंबरों पर नागरिक स्वच्छता से सम्बन्धित शिकायत की जा सकती है।