वन विभाग के सुपुर्द की सेंचुरियां
धौलपुर. करीबदो साल पहले केवलादेव घना पक्षी विहार में शामिल हुई धौलपुर जिले की तीनों सेंचुरियां पुन: धौलपुर वन विभाग के अधीन हो गई है।
इसके लिए उपवन संरक्षक लक्ष्मण परमार गत दिवस घना नेशनल पार्क की उपवन संरक्षक ख्याति माथुर से मय स्टाफ, वाहन सहित भरतपुर में चार्ज ले लिया है। गौरतलब है कि वर्ष 2013 में धौलपुर जिले की केसरबाग, वनविहार रामसागर सेंचुरियों को भरतपुर के घना पक्षी विहार के अधीन किया गया था और अब तक इन सेंचुरियों की देखरेख विकास कार्य घना अधिकारियों की देखरेख में ही हो रहे थे।
जिले की इन तीनों सेंचुरियों भरतपुर से दूर होने से वन विभाग के अधिकारियों को आने जाने में परेशानी होती थी। वहीं संसाधन स्टाफ का अभाव होने से भी परेशानी हो रही थी। इस कारण मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के संभाग दौरे के दौरान तीनों सेंचुरियों को धौलपुर वन विभाग के अधीन करने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद इसका प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेजा गया, जहां से तीनों सेंचुरियों को घना से हटाकर धौलपुर के अधीन करने की कवायद की गई।