रुपए छीनने का मामला दर्ज
रुपए छीनने का मामला दर्ज
बसेड़ी| बरईगांव निवासी भगवानस्वरुप ने पुलिस में करीब आधा दर्जन बदमाशों के खिलाफ मारपीट कर रुपये छीनने का मामला दर्ज कराया है। पीड़ित ने पुलिस में दी तहरीर में बताया है कि 24 सितम्बर की शाम करीब 7 बजे वह तथा उसका भाई श्रीनिवास गांव के दो अन्य व्यक्ति कमलुद्दीन इमामबक्स के साथ बाइक पर सवार होकर कस्बे से दुकान बंद कर गांव जा रहे थे। नादनपुर मोड़ पर 132 केवी स्टेशन के पास ग्राम तामोटी निवासी सुगड़ सिंह, हेमसिह, ऐदल सिह, भेरो सिंह 2 अन्य लोगों ने उन्हें लूटपाट करने के इरादे से रोक लिया और मारपीट करते हुए जेब में रखे 22 हजार 500 रुपये छीन लिए। इस दौरान बदमाशों की मार पिटाई से भगवान स्वरुप श्रीनिवास के सिर में गंभीर चोटें आई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने धौलपुर के लिए रैफर कर दिया है। इस मामले में थाना प्रभारी पिंटू कुमार ने बताया कि यह घटना अापसी रंजिश के चलते हुई है। फिलहाल मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।