पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देवी मंदिर सजे, घर घर घट स्थापना

देवी मंदिर सजे, घर-घर घट स्थापना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शारदीयनवरात्रा महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर गुरुवार को शहर में के रंग में रंगा नजर आया। अलसुबह ही श्रद्धालुओं ने मां की ज्योत जलाकर घट स्थापना की एवं शहर में करीब सैकडों की संख्या में दुर्गा मां की प्रतिमाएं स्थापित की गई। जहां दोपहर बाद विशेष आरती पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं को चृणामत बांटा गया। इस मौके पर शहर के दुर्गा मां मंदिरों को रंग बिरंगी लाइटों फूलों से सजाया गया। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना कर प्रतिमा घट की स्थापना उल्लास उमंग से की। घर-घर मेंं पवित्र स्थान की मिट्टी से वेदी बनाकर उसमें गेहूं जौ बाेए। फिर उनके ऊपर अपनी श्रद्धा शक्ति के अनुसार सोने, चांदी, तांबे मिट्टी के कलश स्थापित किए।

इस अवसर पर नौ दिनों तक दुर्गा सप्तशती का पाठ नियमित हर घर मंदिरों में सामूहिक रूप से किया जाएगा। श्रद्धालुओं ने दुर्गा महोत्सव को लेकर बाजारों में जमकर खरीदारी की। नारियल, चुनरी, फल फूल सहित पूजा की सामग्री से बाजार सजे रहे। सुबह होते ही भक्तों का रूख देवी मंदिरों की ओर हो गया और मां की विधि विधान से पूजा अर्चना कर उपवास प्रारंभ किए। शहर के महामाया मंदिर, संतोषी माता मंदिर, झोर वाली माता मंदिर, काली माई मंदिर, महाकाली मंदिर, मंशापूर्ण मंदिर,राज राजेश्वरी गुफाधाम मंदिर, कैलादेवी मंदिर, रण केसर हनुमान जी मोहल्ला इराय पाड़ा पर भव्य सजावट के बीच घट स्थापना हुई।

इन मंदिरों में नौ दिन तक जागरण, अनुष्ठान, दुर्गाशप्तसती पाठ का आयोजन होगा। नवरात्रा पर कुछों ने पहला व्रत रखा। भक्तों ने लौंग के जोडे़ से भी नवरात्रा रखे। इसी प्रकार घंटाघर सेवा समिति की ओर से पंद्रहवां नवरात्रा स्थापना दिवस उत्सव पंडित शिवकांत शर्मा के सानिध्य में मनाया गया। इस मौके पर पांडाल में मां दुर्गा की विशाल मनोहारी प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर चंद्रकांत सक्सेना, महेश शर्मा, दीपक कुशवाह, हरिओम, रवि, कन्हैया आदि भक्तों के सहयोग से नौ दिन तक पूजा अर्चना, जागरण के आयोजन होंगे।

बसेड़ी.कस्बेमे गुरुवार को नवरात्र के पहले दिन जगह जगह मातारानी की प्रतिमा स्थापित की गई। वहीं घर घर में घट स्थापना कर माता का पूजन किया गया। माता की प्रतिमा की स्थापना के लिए कस्बे में बैंड बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा थाना स्थित माता मंदिर से प्रारंभ होकर अग्रवाल धर्मशाला रोड़, मु