- Hindi News
- जारी रहेगी दशहरा मेला एवं रावण दहन की परंपरा
जारी रहेगी दशहरा मेला एवं रावण दहन की परंपरा
धौलपुर. नगरपरिषद द्वारा दशहरा मेला एवं रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर शहर में आक्रोश फैल गया है। गुरुवार को शहर में समाज के कुछ प्रबुद्ध लोगों ने नगर परिषद के निर्णय की निंदा करते हुए अपने स्तर पर मेला एवं रावण दहन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है।
एडवोकेट अतुल भार्गव के मुताबिक नगर परिषद द्वारा इस साल मेला आयोजित करने संबंधी खबर से शहर के प्रबुद्ध लोगों को ठेस पहुंची है। ऐसे हालात में शहर के समाज सेवी डॉ. निखिल अग्रवाल, मुकेश सक्सेना, अजय राठौर, रामकुमार दुबे, रंजीत दिवाकर, संजीव गुप्ता आदि लोगों ने मीटिंग बुलाकर अपने स्तर पर मेला एवं रावण दहन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय किया है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए बजट की व्यवस्था आपसी सहयोग से कर लिया जाएगा। वहीं कार्यक्रम के आयोजन के लिए जिला कलेक्टर से मेला ग्राउंड में अनुमति मांगी जाएगी। गौरतलब है कि नगर परिषद ने बजट होने का हवाला देते हुए दो दिन पहले दशहरा मेला एवं रावण दहन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया था। हालांकि नगर परिषद के इस निर्णय का कई पार्षदों एवं प्रबुद्ध समाजसेवियों ने विरोध किया था।