पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्र संगठन की बैठक आयोजित

छात्र संगठन की बैठक आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. अखिलभारतीय पाल बघेल छात्रसंघ की बैठक गुरुवार को गांव कंचनपुरा राजाखेड़ा के दाऊजी मंदिर में छात्र संगठन जिलाध्यक्ष रामभरत बघेला की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में १५ अक्टूबर को आयोजित होने वाले द्वितीय युवा महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई तथा समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर राजाखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष हरगोविंद बघेला, दुष्यंत बघेला, दिनेश बघेला, प्रमोद, शशांक, रामलखन, ज्ञान सिंह, दीप कुमार, अजीत आदि मौजूद थे। संचालन राजेश बघेला ने किया।