उर्स में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
धौलपुर. शहीदानाकरील वाले बाबा का 17 वां सालाना उर्स बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। बाबा के उर्स में शरीक·होने के लिये उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश राजस्थान से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और बाबा की बारगाह में चादर चढ़ा·कर मन्नतें मांगी।
इस मौके पर कब्बाली का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें यूसूफ नियाजी सलामन नियाजी तथा नसीमा परवीन ने करील वाले बाबा के बारगाह में कब्बाली पेश किया। दोनो कव्वालों द्वारा पेश किए कब्बाली पर श्रोता वाह वाह कह उठे।
शहीदाना करील वाले बाबा के उर्स में मुख्य अतिथि पार्षद शोभाबाई प्रदेश सदस्य अल्पसंख्यक मोर्चा तथा गफरूद्दीन थे। अध्यक्षता कुक्कू शर्मा ने की। इस मौके पर आलोक मोदी, सोहन सिंह, जिला महामंत्री मुस्लिम युवा महासभा सकील वारसी आदि मौजूद थे।