पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पं. दीनदयाल को किया याद

पं. दीनदयाल को किया याद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपापदाधिकारी एवं कार्यकर्ता की ओर से गुरुवार को जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह त्यागी की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय भार्गव वाटिका पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश मीडिया प्रभारी नवदीप सिंह शेखावत ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर फूलमाला एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बैठक में पं. दीनदयाल जी की 98वीं जयंती पर शेखावत ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह एकात्म मानव प्रेरणा के स्रोत थे। उनकी कार्यशैली से प्रेरणा लेकर हमें पार्टी का कार्य पूर्ण निष्ठा से करना चाहिए। जिलाध्यक्ष त्यागी ने कहा कि पं. दीनदयाल के जीवन से स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत की प्रेरणा मिलती है। पूर्व विधायक रविन्द्र सिंह बोहरा ने कहा कि हमें गर्व है कि पंडित जी का जन्मस्थली हमारा राज्य है। पूर्व विधायक शिवराम कुशवाह ने कहा कि भारतीय जनसंघ की स्थापना से लेकर अपनी मृत्यु तक पार्टी के लिए पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। महामंत्री शरीफ खान ने संचालन करते हुए कहा कि उन्होंने अपना जीवन जनसंघ में रहते हुए एक कार्यकर्ता के रूप में समस्त जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

वह जातिवाद के खिलाफ थे। बैठक को पूर्व जिला अध्यक्ष बांकेलाल लोधा, रमेश चन्द सोनी, जिला महामंत्री उदयभान सिंह गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह यादव, महेश कुशवाह, शहर अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव, महाराज सिंह चाहर, कीर्ति सिंह राजावत ने संबोधित किया। इस मौके पर नत्थीसिंह, रामदीन गर्ग, नरेन्द्र तोमर, मीडिया प्रभारी वीरेंद्र कुमार त्यागी, हरेन्द्र कुमार शर्मा, जाहिद कुरैशी, बच्चू मामा, खजान सिंह चौधरी, राजेन्द्र पटसारिया, उदयभान सिंह, धीरेंद्र सिंह यादव, साहब सिंह, भोगीराम त्यागी, रामप्रसाद वघेला, मीनाक्षी भास्कर, महेश जाटव, पुरुषोत्तम त्यागी, सुरेश कुशवाह, ओमप्रकाश कोली, जसदीप सिंह, सुभाष पचौरी, सुनील नरवार, नूर मोहम्मद, राजकुमार छाड़ी, बंगाली सिंह, श्रीभगवान त्यागी, राजकुमार गुर्जर, राजीव सविता एवं मुन्नासिंह राना अादि कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसके अलावा नेहरू युवा केंद्र की ओर से गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नरेंद्र शर्मा अमर ज्योति संस्थान प्रधान ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर उन्होंन