पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मौसम में बदलाव, अस्पतालों में रोगियों की भरमार

मौसम में बदलाव, अस्पतालों में रोगियों की भरमार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरसातखत्म होने के बाद मौसम में बदलाव के साथ मौसमी बीमारियों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। डॉ. मंगल सिंह सामान्य चिकित्सालय में इस समय सबसे ज्यादा वायरल बुखार के रोगी रहे है। वहीं मलेरिया के रोगी भी खूब रहे है। इन बीमारियों के चलते अस्पताल के ओपीडी में रोगियों की संख्या 2200 के पार चली गई है। वहीं अस्पताल के वार्ड में बीते कई दिनों से ओवरफ्लो चल रहे है।

डॉक्टरों के मुताबिक अभी भी दिन में काफी गर्मी रह रही है। जबकि रात ढलने के साथ ही मौसम काफी ठंडा हो जा रहा है। ऐसी स्थिति में वायरल का प्रकोप हो रहा है। खासतौर पर ऐसे हालात में बच्चों को पंखे, कूलर या एसी में सुलाना खतरनाक हो सकता है। इस मौसम में मलेरिया, निमोनिया सामान्य डेंगू के रोगी भी अस्पतालों में रहे हैं। शहर के प्राइवेट अस्पतालों में भी रोगियों की खासी भीड़ है।

यह रखें सावधानी

>अपने घर के पास या मोहल्ले में बरसात का पानी जमा हो तो उसे साफ कराएं।

> घरों में मच्छर होने पर घर आसपास जमा पानी में दवा का छिड़काव करें।

> बुखार, तेज ठंड, सिरदर्द होने पर जांच कराएं।

> बच्चों को मच्छर से बचाएं। हो सके तो मच्छर नष्ट करनी वाली सुविधाओं का उपयोग करें।

> नलों के पाइप यदि नालियों में हैं, तो जांच लें, कहीं लीकेज तो नहीं है।

> कूलर में जमा पानी को बार-बार बदलते रहें।

>डेंगू के रोकथाम के लिए टेमीफाॅस कारगर है। जबकि मलेरिया के मच्छर मादा एनाफिलिज को मारने के लिए डीडीटी का छिड़काव होना चाहिए।

ये लक्षण दिखें तो कराएं जांच

{बुखार आने के साथ ही बार-बार पसीना आना।

{सिर, आंखों, मांसपेशियों जोड़ों में दर्द होना।

{सीने पेट पर खसरे जैसे दाने बनना।

{चक्कर आना, जी मचलना, पेट दर्द, नींद नहीं आना। वहीं सांस लेने में तकलीफ हो तो मरीज को तुरंत अस्पताल में डॉक्टर को दि खाएं।

मलेरिया की स्थिति

डॉ.मंगल सिंह सामान्य चिकित्सालय में बीते एक महीने में कुल 1500 से अधिक रोगियों में मलेरिया के लक्षण पाए गए। ऐसे में डॉक्टरों ने सभी रोगियों की ब्लड स्लाइड लेकर मलेरिया की जांच कराई। इनमें से 194 रोगियों में पीवीएक्स मलेरिया की पुष्टि हुई। जबकि पीवीएफ मलेरिया के 33 रोगी पाए गए। वहीं एक रोगी में डेंगू की भी पुष्टि हुई।

पिछले साल की अपेक्षा राहत

अस्पतालके लैब प्रभारी मुकेश शर्मा के मुताबिक डेंगू एवं मलेरिया के माम