पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैठक में 26 प्रकरणों पर विचार विमर्श

बैठक में 26 प्रकरणों पर विचार-विमर्श

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. जिलास्तरीय अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण, सतर्कता एवं अनुवीक्षण समिति की बैठक जिला कले€क्टर कुमारपाल गौतम की अध्यक्षता में हुई, जिसमें दर्ज 26 प्रकरणों पर विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि समिति में दर्ज होने वाले प्रकरणों को गंभीरता से लें तथा फरियादी को समय पर न्याय दिलाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने महिला उत्पीडन, मारपीट, भूमि पर कब्जे आदि पर पीडित को राज्य सरकार द्वारा नियमानुसार देय क्षतिपूर्ति राशि का समय पर उपलŽब्ध करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारी को दिए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद खोथ, लोक अभियोजक माहिर हसन रिजवी,समाज कल्याण अधिकारी अरविंद सैनी उपस्थित रहे।