पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ठाकुरदास अध्यक्ष एवं राजवीर महामंत्री बने

ठाकुरदास अध्यक्ष एवं राजवीर महामंत्री बने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान पंचायती राज कर्मचारी संघ उपशाखा बसईडांग की नवीन कार्यकारिणी के चुनाव निर्वाचन अधिकारी अलिंद कुमार चौहान एवं जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा की देखरेख में राजकीय प्राथमिक विद्यालय वीरपुर में सम्पन्न हुई जिसमें ठाकुर दास गुर्जर को अध्यक्ष एवं राजवीर सिंह हर्षाना को निर्विरोध रुप से महामंत्री के तौर पर चुना गया।

निर्वाचित कार्यकारिणी में सुरेन्द्र कुमार शुक्ला सभाध्यक्ष , बनवारीलाल उपसभाध्यक्ष, उषा देवी महिला संयोजिका, केदार लाल शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुरेश गोस्वामी, महेन्द्र सिंह गुर्जर, शिवदयाल मीणा, विजय कुमार, जसवंत सिंह शेखावत, सुभाष बोहरा रामवरन सिंह को उपाध्यक्ष, आशा देवी को महिला मंत्री तथा रजनीकांत शुक्ला को कोषाध्यक्ष पद पर चुना गया। जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि चुनावों में ओमप्रकाश शर्मा, राजेन्द्र सिंह, रामअवतार सिंह श्रीनिवास रावत को संगठन मंत्री, रामअख्तयार सिंह रामनिवास को क्षेत्रीय संगठन मंत्री, लाखनसिंह बघेल ,हरीसिंह, बंटूराम, राममुख्तयार सिंह को संयुक्त मंत्री, नवाब सिंह श्री निवास को प्रचार मंत्री, विशंभर दयाल बघेला को कार्यालय मंत्री तथा सत्यनारायण शर्मा को प्रवक्ता के पद पर चुना गया। जिला एवं प्रदेश महासमिति में नरेश कुमार, श्रीकृष्ण गुर्जर, सुरेन्द्र कुमार, राधादेवी, अब्दुल हफीज, एवं सुनीता देवी निर्वाचित किए गए। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

पंचायती राज कर्मचारी संघ के चुनाव आज

राजस्थानपंचायती राज कर्मचारी संघ की उपशाखा धौलपुर शहर की नवीन कार्यकारिणी के चुनाव रविवार को दोपहर 12 बजे राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय में होंगे। जिला मंत्री दिनेशचंद गुधैनियां ने बताया कि चुनावों के लिये निर्वाचन अधिकारी हरीसिंह गुर्जर एवं पर्यवेक्षक के रुप में जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा मौजूद रहेंगे। इस दौरान शिक्षकों की समस्याओं एवं संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा कर नीतिगत निर्णय लिये जाएंगे।