शेरगढ़ किले पर महाआरती संपन्न
शेरगढ़ किले पर महाआरती संपन्न
धौलपुर. चंबलके बीहड़ों में स्थित ऐतिहासिक शेरगढ़ किले के प्राचीन हनुमान मंदिर में संगीतमय सुंदरकाण्ड एवं महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती का शुभारंभ जिला पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। एसपी राजेश सिंह ने कहा कि डाकुओं के लिए कुख्यात इस बीहड़ का आज दूसरा पहलू भी देखने को मिला है। यह किला काफी मनोहारी है तथा यहां स्थित हनुमान जी के प्रति हिंदु मुस्लिम की भक्ति अपने आप में अनूठी मिसाल है। मंदिर के वंश परंपरागत पुजारी दीपक अवस्थी ने बताया कि शनिवार को हनुमान जी पर दोपहर 12 बजे से संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन करवाया गया तथा शाम को 4 बजे महाआरती हुई। सुंदकांर्ड पाठ में आचार्य दिनेश स्वामी, नीरज शास्त्री, आनंद मिश्रा, रामबाबू मिश्रा आदि शामिल हुए।