सविता समाज की बैठक आज
सविता समाज की बैठक आज
धौलपुर. सवितासमाज विकास जनकल्याण समिति की बैठक रविवार को दोपहर बारह बजे मचकुंड परिसर स्थित सीता राम मंदिर परिसर में आयोजित की जाएगी। बैठक आगामी माह जनवरी में समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित करने की तिथि की घोषणा की जाएगी। बैठक में जिला कार्यकारिणी एवं ब्लॉक के पदाधिकारी एवं सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। यह जानकारी जिलाध्यक्ष मुन्नालाल सैन ने दी।