पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरपंच पद के लिए 16 को निकलेगी आरक्षण लॉटरी

सरपंच पद के लिए 16 को निकलेगी आरक्षण लॉटरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सैंपऊ। पंचायतराजचुनाव में आरक्षण की लाटरी 15 से 16 दिसंबर तक जिला कलेक्ट्रेट सभागार में निकाली जाएगी। 15 तारीख को पंचायत समिति वार्ड, प्रधानी, जिला परिषद वार्ड और जिला प्रमुख पद के लिए लॉटरी द्वारा आरक्षण निर्धारण किया जाएगा।

16 दिसंबर को जिले की ग्राम पंचायतों सरपंच पद के लिए लॉटरी से आरक्षण तय होगा। वहीं 17 दिसंबर से पंचायत वार्डों की लॉटरी उपखण्ड मुख्यालयों पर निकाली जाएगी। पूरा कार्यक्रम प्रशासन ने तैयार कर लिया है। लाटरी 2011 की जनसंख्या के आधार पर निकलेगी। प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक 15 दिसंबर को जिले की पांचों पंचायत समिति सैंपऊ, बाड़ी, धौलपुर, राजाखेड़ा और बसेड़ी के वार्डों, प्रधान पद के साथ जिला परिषद सदस्यों एवं जिला प्रमुख के पद का निर्धारण लॉटरी निकाल कर किया जाएगा। 16 को जिले की समस्त 171 ग्राम पंचायतों के लिए आरक्षण लॉटरी निकाली जाएगी। आरक्षण की लाटरी चक्रानुक्रम निकलेगी, जिसे अगर पहले आरक्षित है तो उसकी जगह दूसरी सीट को वरीयता दी जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवचरन मीणा ने बताया कि ग्राम पंचायतों के वार्डों के लिए निकाली जाने वाली लॉटरी के समय का निर्धारण सभी एसडीएम अपनी सुविधा के अनुसार करेंगे।

आधीआबादी की रहेगी आधी हिस्सेदारी

पंचायतचुनाव में महिलाओं की हिस्सेदारी आधी रहेगी। क्योंकि चुनाव आयोग ने महिलाओं को आरक्षण में आधी भागीदारी देना तय किया है। इसलिए आरक्षण में जितनी भी सीटें निर्धारित होंगी। उनमें आधी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जाएगी। ज्ञात रहे कि नगर निगम चुनाव में महिला आरक्षण 50 प्रतिशत से घटा कर 33 प्रतिशत कर दिया था। किंतु पंचायत चुनाव में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण बदस्तूर जारी रखा गया है।

सैंपऊ को पहली बार मिलेगा प्रधान

जिलेमें सैंपऊ उपखण्ड के लोगों को पहली बार प्रधान पद मिलेगा। यहां यह उल्लेखनीय है कि सैंपऊ को हाल ही में राज्य सरकार ने नई पंचायत समिति घोषित किया है। इसलिए पंचायत चुनाव को लेकर सैंपऊ क्षेत्र के लोगों में विशेष उत्साह है। जिले में सैंपऊ सहित 5 पंचायत समितियां हैं। इनमें पंचायत समिति बाड़ी, धौलपुर, राजाखेड़ा, बसेड़ी तथा नवसृजित सैंपऊ है। सैंपऊ पंचायत समिति में 31 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। इसमें भी एक ग्राम पंचायत, सरकार द्वारा पंचायत पुनर्गठन की प्रक्रिया के तहत बढ़ाई है। सैंपऊ पंचायत सम