पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू, तिलक लगाकर दी शुभकामनाएं

अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू, तिलक लगाकर दी शुभकामनाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. एबीवीपीकार्यकर्ताओं ने शनिवार को अर्द्धवार्षिक परीक्षा के प्रारंभ होने पर छात्र छात्राओं का तिलक लगाकर शुभकामनाएं दीं।

जिला छात्रा प्रमुख सोनल जैन ने बालिका स्कूल की छात्राओं को गेट पर तिलक लगाकर अच्छे परिणाम की बधाई दी। इसी क्रम में कार्यकर्ताओं ने महाराणा स्कूल, सेंट कोनार्ड, गिर्राज पब्लिक स्कूल में छात्रों का तिलक लगाकर स्वागत किया। इस मौके पर जिला सह संयोजक भूपेंद्र घुरैया, अभिनव सिंह, हरिगोविंद बघेल, शाहरुख खान, मनोज दीक्षित, रवि गुर्जर आदि मौजूद रहे।

धौलपुर. छात्राओं का तिलक लगाकर शुभकामनाएं देती कार्यकर्ता।