- Hindi News
- अंडरपास नहीं बनने से दो भागों में बंट जाएगा शहर
अंडरपास नहीं बनने से दो भागों में बंट जाएगा शहर
शहर इस समय एनएचएआई की ओर से पीएनसी कंपनी द्वारा कराए गए ओवरब्रिज निर्माण कार्य में अनियमितताओं का शिकार होता दिख रहा है।
व्यापारी आम जनता के मन में यह कचोट है कि ओवरब्रिज निर्माण से भारी वाहनों के गुजरने का रास्ता सुलभ हो गया, लेकिन आम जनता को आवागमन में उस छोर से दूसरे छोर के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। जबकि लोगों को इधर से उधर जाने के लिए पूर्व में दिए कटों को भी एनएचएआई की ओर से बंद करना और बाकी कटों को बंद करने की तैयारी से लोगों आक्रोशित दिख रहे हैं।
वहीं रोडवेज बस स्टैंड पर घूम कर जाने में यात्रियों को भी बसें भी छूट रही हैं। क्योंकि आज जिस तरह से एनएचएआई की ओर से ओवरब्रिज निर्माण में खामियां छोड़ी गई हैं, उससे शहर दो भागों में विभाजित हो गया है। जिसमें गुलाब बाग के पास ऑफिसर कॉलोनी के पास पूर्व में दिए कट को बंद करना और फुट ओवरब्रिज की कोई उपयोगिता सिद्ध नहीं होने से अंडरपास होना आवश्यक होने लगा है।
इस संबंध में विगत माह पूर्व भास्कर ने समाचार प्रकाशित कर यह मामला उठाया था कि एनएचएआई की ओर से बना फुटओवर ब्रिज सिर्फ शो पीस है। फुट ओवरब्रिज भी सही मायनों में आवागमन के लिए लोगों के हिसाब से सही नहीं है। मगर अब नेशनल हाईवे पर कई जगहों पर कटों को बंद करने से तो लोग आवागमन को लेकर काफी परेशान हैं।
गौरतलब है कि क्षेत्रीय सांसद डॉ मनोज राजौरिया ने शहर के लिए अभिशाप बन चुके फ्लाई ओवर की समस्याओं को लेकर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर बस स्टैंड एवं मचकुंड गेट के पास अंडर पास बनाने एवं शहर के बाहर बाहर बाईपास बनाने की मांग की है। उन्होंने मचकुण्ड गेट एवं धूलकोट रोड से चौपड़ा मंदिर के बीच अंडरपास के निर्माण की भी मांग की है।
अंडरपास बनवाने के लिए करेंगे संघर्ष
व्यापारीराजीव रस्तोगी ने बताया कि स्थानीय संतर रोड धूलकोट रोड व्यापारियों अंडरपास की मांग को लेकर कमेटी बनाई गई, जो अंडरपास बनने की कार्रवाई नहीं होने तक संघर्षरत रहेगी। व्यापारी जीटी रोड का रास्ता बंद होने से व्यापार प्रभावित होने से चिंतित हैं। इसके लिए वह जल्द भूख हड़ताल पर बैठने के मूड में हैं। कमेटी में रघुवीर चौधरी, राजीव रस्तोगी, गौरीशंकर, रामू, राकेश गर्ग, राजीव झां, शंकर सोनी, रदीस सामी, गिर्राज गर्ग को शामिल कर समस्या का समाधान नहीं होने तक कार्रवाई करने करने का न