- Hindi News
- विभिन्न संगठनों ने दिया संघर्ष समिति को समर्थन
विभिन्न संगठनों ने दिया संघर्ष समिति को समर्थन
हाईवेपर ओवर ब्रिज में कट मचकुण्ड चौराहे को लाल बत्ती चौराहे के रूप में विकसित करने एवं धूलकोट पर अंडरपास या पुलिया निर्माण को लेकर विगत दो माह से चल रहे आंदोलन के अंतर्गत महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण केन्द्र धौलपुर पर नर्सिंग अधीक्षक राजेश शर्मा ने नेतृत्व में ट्यूटर पीएचएन तथा नर्सिंग छात्राओं ने हाईवे पर अंडर पास की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया और हस्ताक्षर करते हुए अपनी अभिव्यक्ति अंकित की।
इस अवसर पर संघर्ष समिति की ओर से डॉ. विजय सिंह ने कहा कि विभिन्न संगठनों ने हमें जो अपना समर्थन इस मुहिम में साथ दिया है, हम सभी का आभार व्यक्त करते है, साथ ही अभिभाषक संघ द्वारा समर्थन देते हुए जो इस मुहिम को आगे बढ़ रहे है इसके लिए हम धौलपुर अभिभाषक संघ को साधुवाद देते है। रंजीत दिवाकर एडवोकेट ने कहा कि ये आंदोलन धौलपुर की जनता का धौलपुर की जनता के लिए और धौलपुर की जनता के द्वारा किया जा रहा गैर राजनैतिक आंदोलन है। इसमें सभी का स्वागत है। इस अवसर पर धनेश जैन ने कहा कि संघर्ष समिति शहरवासियों को हाईवे से उत्पन्न होने वाली समस्याओं से निजात दिलाने के लिए संकल्पबद्ध है, हमारा प्रयास है कि इस हाईवे पर शहरवासियों की सुविधा के लिए अंडरपास बनवाए।
इस अवसर नर्सिंग अधीक्षक राजेश शर्मा ने कहा कि आज पूरा शहर हाईवे की समस्या से त्रस्त नजर रहा है। हर वर्ग इससे प्रभावित है, सरकार को शीध्र ही इसका समाधान करना चाहिए। इससे शहरवासियों को काफी राहत मिलेगी। इस अवसर पर राजस्थान नर्सिंग एसोसिएशन द्वारा संघर्ष समिति को अपना समर्थन दिया गया है।
हस्ताक्षर अभियान में मुहीनुद्दीन खां, नरेन्द्र शर्मा, मेघसिंह, ओमप्रकाश मंगल, सुनीता सिंघल, कल्पना सेंगर, डॉ. अनुराग तिवारी, डॉ. प्रशांत, हेमन्त शर्मा, राकेश शर्मा, गिर्राज पाठक, पप्पू त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
धौलपुर. हस्ताक्षर करती नर्सिंग छात्राएं।
बड़ी संख्या में लोग हस्ताक्षर अिभयान में हुए शामिल