पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक कुशवाह को फिर भेजा जेल

विधायक कुशवाह को फिर भेजा जेल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. बहुचर्चितनरेश कुशवाह हत्याकाण्ड में जेल में बंद बसपा के शहर विधायक बीएल कुशवाह को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट ने उन्हें फिर से जेल भेजने के आदेश दिए। सदर थाना क्षेत्र के गांव झील का पुरा गांव निवासी नरेश कुशवाह पुत्र मेघसिंह कुशवाह की हत्या का मामला सदर थाने में दर्ज हुआ था। इस मामले में मृतक नरेश के पिता मेघसिंह ने प्रेम प्रसंग के चलते बीएल कुशवाह पर हत्या करवाने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में सदर थाना पुलिस द्वारा कोर्ट में पेश की गई चार्टशीट में विधायक कुशवाह को धारा 302 120 बी का आरोपी माना था। एडीजे कोर्ट ने भी विगत दिनों विधायक कुशवाह पर 302 120 बी के आरोप तय कर दिए थे। इसी मामले में मंगलवार को विधायक को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में अभियोजन पक्ष की ओर से कोई साक्ष्य पेश नहीं किया गया। जिस कारण कोर्ट ने विधायक कुशवाह को फिर से जेल भेज दिया।