पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देवेन्द्र गुर्जर ने छोड़ा कांग्रेस का दामन

देवेन्द्र गुर्जर ने छोड़ा कांग्रेस का दामन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसेड़ी. खिड़ौरानिवासी जिला महामंत्री कांग्रेस कमेटी धौलपुर पद पर कार्यरत देवेन्द्र सिंह गुर्जर ने कांग्रेस पार्टी के पद सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की है। वह पिछले करीब 15 साल से कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे है। लेकिन पिछले कुछ समय से पार्टी के अन्दर गुटबाजी होने के कारण माहौल खराब हो गया है एवं वरिष्ठ कार्यकर्त्ताओं द्वारा आम कार्यकर्त्ता को पार्टी मे तवज्जो नही दी जाती है। जिससे उन्होने इस्तीफा दिया है। साथ ही उन्होने बताया कि वह फिलहाल किसी भी पार्टी मे नही जाना चाहते है। गौरतलब है कि देवेन्द्र सिंह पूर्व कांग्रेस प्रधान लाखन सिंह के सुपुत्र है बसेड़ी की महिला प्रधान लाखन सिंह के परिवार से ही तालुक्क रखते हैं।