- Hindi News
- शहर में गंदे पानी से उगाई जा रहीं हरी सब्जियां
शहर में गंदे पानी से उगाई जा रहीं हरी सब्जियां
जरासंभलकर! आप जो सब्जी बाजार से खरीद रहे हैं, वह आपको धीरे-धीरे स्लो पाइजन का काम कर बड़ी बीमारियों की गिरफ्त में ले सकती हैं।
वजह यह है कि सैकड़ों घरों और दुकानों फैक्ट्रियों से निकले गंदे पानी ले जाने वाले नाले आसपास के खेतों में फसलों की सिंचाई का जरिया बन गए हैं। क्यांेकि वर्तमान में शहर के कई इलाकों की बीघा जमीनों पर लोग किराए पर खेत लेकर सब्जियां उगा रहे हैं। जिसकी सिंचाई के लिए गंदे नालों नालियों का रूख खेतों की ओर किया गया है। जिसका पानी सब्जियों की नालियों में बहकर हरी भरी सब्जियों में जहर घोल रहा है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। डॉक्टरों के अनुसार खासकर पेट से संबंधित बीमारियों में सबसे ज्यादा।
शहर के भामतीपुरा रोड स्थित, पटपरा रोड स्थित सहित कई जगहों पर कई बीघा जमीन पर सब्जियां उगाई जा रही हैं, जिसमें गोभी, पत्ता गोभी, पालक, मैथी, बैगन, टमाटर, मूली, धनियां इत्यादि सब्जियां बाजारों में हर किसी के घर तक पहुंच रही हैं, जो बीमारियों को दावत देने के बराबर है।
सब्जियां सोखती हैं धातुएं
कृषिअनुसंधान अधिकारी सोमदत्त शर्मा ने बताया कि शरीर के लिए हानिकारक भारी धातुएं पालक, गोभी जैसी सब्जियों के पौधे आसानी से सोख लेते हैं।
आंत कृमि संक्रमण का खतरा
घरोंसे निकले मल-मूत्र जैसे अपशिष्ट को बहाने वाले नालों के पानी में घुले लेड से हड्डियां कमजोर पड़ने के साथ जॉन्डिस का खतरा बढ़ जाता है। उदर रोग विशेषज्ञ (सर्जन) डॉ आशीष शर्मा ने बताया कि गंदे नालों के पानी से उगी सब्जियां शरीर के लिए काफी नुकसान दायक हैं। साथ ही पेट से संबंधित आंत रोग, कृमि संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही डॉक्टरों के अनुसार नालों के पानी में कास्टिक की अधिकता किडनी को भी प्रभावित करती है।
धौलपुर. नाले के िकनारे खेत में उगती सब्जी।