िनरीक्षण में अनुपस्थित मिले कई शिक्षक
धौलपुर| जिलाकलेक्टर कुमार पाल गौतक के निर्देशन की अनुपालना में सरमथुरा डांग क्षेत्र के लोक शिक्षा केन्द्र मदनपुर, गोलारी, सरमथुरा एवं सेवरपाली का निरीक्षण किया गया। सचिव जिला निष्पादक समिति मुलायम सिंह राजौरिया ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मदनपुर केन्द्र पर प्रेरक शिशुपाल एवं बबली शर्मा के द्वारा बरती जा रही लापरवाही एवं लगातार अनुपस्थित रहने, सेवरपाली में महिला प्रेरक ब्रजेश तीन माह से अनुपस्थित चल रही गौलारी के प्रेरक शिवपूजन एवं आशा शर्मा के निरन्तर अनुपस्थिति के कारण हटाए जाने के प्रस्ताव विकास अधिकारी एवं संबधित ग्राम पंचायत सचिवों को भेजे गए हैं। सरमथुरा लोक शिक्षा केन्द्र पर जो कमियां पाई गई उसके लिए प्रेरक को व्यवस्थाएं दुरस्त करने के निर्देश दिए। लोक शिक्षा केन्द्र में संचालित महात्मागांधी पुस्तकालय, वाचनालय का संचालन प्रभावी ढंग से करने के लिए सभी ग्राम सेवकों एवं प्रेरकों को निर्देश प्रदान किए गए हैं।