पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अल्पसंख्यक ले सकेंगे तीस लाख तक लोन

अल्पसंख्यक ले सकेंगे तीस लाख तक लोन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अल्पसंख्यकविभाग की क्रेडिट टू योजना के तहत अल्प संख्यक वर्ग के लोग अब तीस लाख रुपए तक का लोन ले सकेंगे। यह सुविधा 6 लाख रुपए तक वार्षिक आय वालों को मिलेगी। योजना के तहत सरकारी कर्मचारी भी लोन ले सकेंगे। इससे पहले यह लोन सरकारी कर्मचारी नहीं ले सकते थे। बेरोजगारों को लघु उद्योग व्यावसायिक कार्य के लिए विद्यार्थियों को शैक्षिक लोन दिया जाता है।पुरुष के मुकाबले महिला को लोन लेने पर दो प्रतिशत ब्याज कम देना पड़ेगा। पुरुषों को व्यावसायिक लोन 8 प्रतिशत महिला को 6 प्रतिशत ब्याज दर पर मिलेगा। इससे पहले दोनों के लिए समान ब्याजदर 6 प्रतिशत थी।अभी तक इन्हें मिलता था लोन: अभी तक व्यावसायिक लोन 18 से 53 वर्ष तक के अल्पसंख्यक वर्ग के बेरोजगारों को 50 हजार से 5 लाख रुपए तक का लोन दिया जाता था। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले जिनकी वार्षिक 83 हजार और शहरी क्षेत्र में रहने वाले जिनकी वार्षिक आय 1 लाख 3 हजार होती थी, उन्हें लोन दिया जाता था। शैक्षिक लोन का अलग प्रावधान है।