पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन साल से एक ही जगह टिके कर्मचारियों का तबादला होगा

तीन साल से एक ही जगह टिके कर्मचारियों का तबादला होगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायतराज में तीन साल या इससे अधिक समय से एक ही जगह टिके अराजपत्रित कर्मचारियों के तबादले किए जाएंगे। पंचायतीराज विभाग की ओर से काम के तरीके में बदलाव और नई पहल करते हुए तबादले की गाइड लाइन बदली गई है। अगर किसी कर्मचारी की परफॉरमेंस अच्छी है और उसने अच्छा काम करके दिखाया है तो उसे मनचाहे स्थान पर तबादले का अवसर दिया जाएगा।

राज्य सरकार की ओर से प्रतिबंध हटाते ही यह कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पंचायतीराज विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्रीमत पांडेय की ओर से जिला परिषद को आदेश दिए जा चुके हैं। इसके बाद जिला परिषद सीईओ ने सभी पंचायत समिति बीडीओ को आदेश दिए हैं। इसके लिए जिले की चार पंचायत समितियों में सूचियां तैयार करने का काम भी शुरू कर दिया गया है।

तबादले के लिए कर्मचारियों को तीन स्थानों के विकल्प दिए जाएंगे। इसके बाद तीन साल के कार्य के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। अगर ग्रेडिंग में वह सही बैठता है तो उन तीन स्थानों में से किसी एक पर कर्मचारी का तबादला कर दिया जाएगा। ग्रेडिंग खराब होने पर किसी दूर की पंचायत समिति में लगाया जाएगा। इसके लिए पंचायत राज की ओर से सूचियां बनवाई जा रही हैं। प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए जिला स्तर के स्थानांतरण एक ही पंचायत समिति तथा एक पंचायत समिति से दूसरी पंचायत समिति में किए जाएंगे। ऐसा जिला परिषद की सक्षम स्थाई समितियों की ओर से ही किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पंचायतीराज में कर्मचारियों के तबादले के बाद अधिकारियों के लिए कुछ ऐसा ही निर्णय लिया जाना प्रस्तावित है।

^राज्य सरकार के निर्देश अनुसार जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी की ओर से इस संबंध में परीक्षण कराया जा रहा है। जो भी निर्णय या कार्रवाई करनी होगी, वह सरकार की ओर से निर्देश नियमों के अनुसार ही की जाएगी।

-कुमारपाल गौतम, जिलाकलेक्टर, धौलपुर

अप्रैल 2014 से करेंगे तीन साल की गणना

कर्मचारियोंसे उनकी प्राथमिकता वाले तीन स्थानों का प्रार्थना पत्र लिया जाएगा। कर्मचारियों को प्रार्थना पत्र में तीन साल का वर्षवार ब्यौरा देना होगा। उपलब्धियों की रिपोर्ट पंचायत समितियों के माध्यम से जिला परिषद को भेजी जाएगी। तीन साल की गणना अप्रैल 2014 से मानी जाएगी। जिले की सभी पंचायत समितियों में इसको लेकर निर्देश भी दिए जा चुके हैं। सरकार तबादलों से रोक भी हटा चुकी है।

पंचायतीराज विभाग क