- Hindi News
- नगर परिषद का नया फैसला, जलाएंगे रावण, भरेगा मेला
नगर परिषद का नया फैसला, जलाएंगे रावण, भरेगा मेला
धौलपुर. दशहरामेला एवं रावण दहन कार्यक्रम हमेशा की तरह नगर परिषद ही आयोजित करेगी। अभी तक इस कार्यक्रम से किनारा कर रही नगर परिषद ने आम जन में बढ़ते आक्रोश को देखते हुए कार्यक्रम को खुद ही आयोजित करने का निर्णय किया है। वहीं नगर परिषद के इस फैसले से शहर वासियों ने चेयरमैन एवं नगर परिषद के अधिकारियों को साधुवाद दिया है।
गौरतलब है कि नगर परिषद ने दो दिन पहले मीटिंग के दौरान यह साफ कर दिया था कि दशहरा मेला एवं रावण दहन का कार्यक्रम इस साल आयोजित नहीं किया जाएगा। इससे शहर में आक्रोश फैल गया। यहां तक कि कुछ युवा समास सेवियों ने इस सनातन परंपरा को जीवित रखने के लिए अपने स्तर पर मेला एवं रावण दहन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय ले लिया। इसके बाद शुक्रवार को नगर परिषद में अधिकारियों की बैठक हुई और लोगों के आक्रोश को देखते हुए मेला आयोजित करने का निर्णय निरस्त करते हुए कार्यक्रमों के आयोजन की रूप रेखा तय की गई। चेयरमैन रितेश शर्मा के मुताबिक ठेकेदार को रावण का पुतला बनाने के आर्डर दे दिए गए है। इस बार रावण 51 से 61 फुट का हो सकता है।