कृषक मित्र संगठन की बैठक आयोजित
धौलपुर. कृषकमित्र संगठन संघ की बैठक शुक्रवार को आयोजित हुई। इस मौके पर कृषक मित्रों को संगठित होकर अपने हितों की लड़ाई लडऩे का आह्वान किया। इसके साथ ही सरकार के कृषक मित्रों के खिलाफ लिए गए निर्णय का विरोध जताया गया। बैठक में संगठन की आगामी बैठक 30 सितम्बर को सुबह 10.30 से दोपहर 2 बजे तक सुभाष पार्क में मुन्नालाल तोमर की अध्यक्षता में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर मोहन सिंह सिसोदिया, शिवनारायण त्यागी, अशोक कुमार राजपूत, राजवीर गुर्जर, दीवान सिंह, राजेंद्र गुर्जर, राम अवतार शर्मा, राम वरण गुर्जर, गजेंद्र परमार, श्रीनिवास शर्मा, राजेश परमार, करतार परमार, वृंदावन निषाद, विनोद शर्मा, मंगल सिंह कुशवाह, कमल सिंह, विजय सिंह सिकरवार, दाताराम गुर्जर, रामसहाय तोमर, कामता शर्मा आदि मौजूद थे।