पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेज की समस्याआें मांगों से अवगत कराया

कॉलेज की समस्याआें मांगों से अवगत कराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके लॉ कॉलेज में सोमवार को छात्रसंघ उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद डॉ मनोज राजौरिय थे। विशिष्ट अतिथि डॉ मनरुप मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह कोली, प्रदेश मंत्री जगमाेहन बघेल तथा बीजेपी के जिला महामंत्री शरीफ खान थे। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ तलत फातिमा ने की। इस मौके पर सांसद डॉ राजौरिया ने विधि की महत्वपूर्णता एवं युवाओं द्वारा समाज में अपने याेगदान पर बल देने की बात कही। इस अवसर पर छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल राना ने अतिथियों को कॉलेज की समस्याओं मांगों से अवगत कराया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति छात्रा कविता एवं रिनू ने दी। छात्रा किमिषा गाेयल ने सांस्कृतिक गान की प्रस्तुति दी। संचालन आलोक शर्मा ने किया। इस मौके पर शैलेंद्र यादव, अनिल िसंघल, जाहिद कुरैशी, सोहन सिंह राना, शराफत खान, बॉबी अकील अहमद, महाराज सिंह चाहर, मानसिंह त्यागी, जयवीर पोसवाल, जीतेंद्र पाठक, कीर्ति राजावत, दाऊजी शर्मा, संतोष सिंह, योगेश प्रताप, भोलाराम, पुष्पेंद्र शर्मा, किमिषा गाेयल, मोहसिना खां, प्रतिक्षा परमार, बृजमोहन, रविंद्र सिंह, अजमेर सिंह, अमन गाेयल, हाकिम, शिवलाल, अमर, गोपाल आदि माैजूद थे।

धौलपुर. कार्यक्रममें उपस्थित कॉलेज की छात्राएं।