पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केडी होण्डा पर ग्राहकों की धूम, पांच दिन में 70 बाइकों की हुई बिक्री

केडी होण्डा पर ग्राहकों की धूम, पांच दिन में 70 बाइकों की हुई बिक्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. शहरके जीटी रोड स्थित केडी होंडा शोरूम में शारदीय नवरात्राें में ग्राहकों की धूम मची है। शोरूम मैनेजर विवेक शर्मा ने बताया कि नवरात्राें के लिए पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी गई थी। इसके लिए शोरूम को दुल्हन की तरह सजाया गया। वही शोरूम में सर्विस के लिए लगी अाधुनिक मशीन आकर्षण का केंद्र बनी है। शोरूम में कुशल कारीगर भी लगाए गए है। शर्मा ने बताया कि पांच दिन में 70 बाइकों की बिक्री की गई है। वहीं जिले भर से होंडा की बाइक खरीदने के लिए लोगों का आवागमन बना हुआ है। इसका मुख्य कारण है कि शोरूम की ओर से दी जाने वाली क्विक सर्विस एवं ग्राहकों की परेशानियों को तत्काल समाधान कराना ग्राहकों को आकर्षित करता है। वहीं कंपनी की ओर से मिलने वाली ग्राहकों की प्रत्येक सुविधाएं भी शोरूम पर को मुहैया कराई जा रही है। शोरूम पर होंडा की प्रत्येक बाइक उपलब्ध है। इसके लिए जिले भर से ग्राहकों का आवागमन बना हुआ है। जो दशहरा तक चलेगा।