एनसीसी शिविर में 35 बच्चे लेंगे भाग
धौलपुर. राजकीयउच्च माध्यमिक विद्यालय के 35 छात्र 5 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक जयपुर में आयोजित एनसीसी नेवी वार्षिक शिविर में भाग लेंगे। इच्छुक कैडिट अपने अभिभावक के साथ मंगलवार सुबह 9 बजे विद्यालय में उपस्थित हों। अभिभावक की सहमति के अभाव में तथा चिकित्सा प्रमाण पत्र के अभाव में कैडिट शिविर में भाग नहीं ले सकेंगे। एनसीसी अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव से आरआईएसके प्रमाण पत्र निर्धारित चिकित्सा प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।