- Hindi News
- पंचायत चुनाव के लिए प्रभारी अिधकारी नियुक्त
पंचायत चुनाव के लिए प्रभारी अिधकारी नियुक्त
धौलपुर. पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2015 को सुचारू रूप से संपादन कराने के लिए प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त कर कार्य आवंटित किए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत कुमारपाल गौतम की ओर से जारी आदेशानुसार उप जिला निर्वाचन अधिकारी का समस्त कार्य, एरिया, जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त निर्देशों की पालना कराना, राज्य निर्वाचन आयोग को समस्त सूचनाएं समय पर भिजवाना, मतदान केन्द्रों का चयन एवं निर्धारण कराना, कानून व्यवस्था की रिपोर्ट भिजवाना, मतदान दलों को सामग्री वितरण, संग्रहण की व्यवस्थाओं की निगरानी रखना एवं मतगणना स्थल की व्यवस्थाओं की निगरानी रखने के लिए प्रभारी अधिकारी अतिरिक्त जिला कलेक्टर सहायक प्रभारी अधिकारी, उप निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग सहायता के लिए दिनेशचंद मंगल सहा यक प्रशासनिक अधिकारी, मनोज कुमार सिंघल सहा. सांख्यिकी अधिकारी, बसंतकुमार वरिष्ठ लिपिक एवं सुश्री विदुषी गर्ग सूचना सहायक होंगे। एरिया, मजिस्ट्रेट, मतदान दलों, मतगणना दलों को प्रशिक्षण देना एवं प्रशिक्षण स्थल का चयन करना, मतगणना प्लान तैयार करना एवं सभी तैयारियों सुनिश्चित करना, मतगणना स्थल का चयन तैयारी, मतपेटी स्ट्रांग रूम का चयन, तैयारी एवं मतदान केन्द्र वाइज मतपेटी रखने के लिए प्लान तैयार करने के प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद एवं सहायक प्रभारी संजय बंसल सहायक अभियन्ता पंचायत समिति धौलपुर, सहायता के लिए दाऊदयाल वरिष्ठ लिपिक जिला परिषद होंगे। आदेशों में बताया है कि कार्मिकों के डाटाबेस अधीनस्थ कार्यालयों से मंगाना, तैयार कराना, मतदान दलों का गठन एवं नियुक्ति पत्र जारी करना, मतदान दलों की उपस्थिति, मतदान दलों की रवानगी सुनिश्चित करना, जिला परिषद सदस्य के रिटर्निंग आफिसर की सहायता के लिए प्रभारी अधिकारी उप निदेशक महिला एवं बाल विकास एवं जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी सहायक प्रभारी अधिकारी जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी सहायता के लिए सूरजभान यादव वरिष्ठ लिपिक कलेक्ट्रेट होंगे।
मतदान सामग्री वितरण, संग्रहण स्थल की व्यवस्था, मतदान, मतगणना दल, जोनल, एरिया मजिस्ट्रेट को पास जारी करना, मतगणना स्थल के लिए कार्मिकों, वाहनों के प्रवेश पत्र जारी करने के लिए प्रभारी अधिकारी अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद सहायक प्रभारी अधिकारी अधिशाषी अभियन्ता जिला परिषद