पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्व सैनिक परिषद की बैठक संपन्न

पूर्व सैनिक परिषद की बैठक संपन्न

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. पूर्वसैनिक सेवा परिषद के कार्यकारणी की बैठक मंगलवार को हुई, जिसमें धौलपुर जिले की वर्तमान ज्वलंत समस्या जीटी रोड पर धौलपुर शहर के बीचों बीच बने पुल शहर के दोनों ओर आने जाने की समुचित व्यवस्था होने के कारण व्यापार, शिक्षा अन्य संस्थानों के ह्रास होने तथा स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने पर चिंता जताई गई। परिषद के वयोवृद्ध सैनिक नेता कोषाध्यक्ष सज्जन शर्मा ने खेद व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार एकीकृत पुल या अंडर पास बनाकर शहर को दो भागों में बंटने से रोके। उन्होंने बताया कि यदि इस समस्या को लेकर आने वाले दिनों में कोई आंदोलन होता है तो परिषद उसका समर्थन करेगी। इस मौके पर शिवराम सिंह, कैलाश चन्द्र शर्मा, प्रणव मुखर्जी, राजेंद्र कुलश्रेष्ठ, सुरेन्द्र शर्मा, कालीचरण बघेला, उदल सिंह, रमेश चन्द्र सैन आदि उपस्थित थे।