सोनिया गांधी के जन्मदिवस पर बांटे फल
धौलपुर. महिलाकांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का 67 वां जन्म दिवस धूमधाम से मनाया।
महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष श्वेता यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डा. मंगलसिंह सामान्य चिकित्सालय में फल भी वितरित किए। इस दौरान जिला अध्यक्ष यादव ने कहा कि असहाय पीड़ितों की सेवा करना पुण्य का काम है। इसलिए ऐसे कार्यों में सभी को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। कार्यक्रम में बाल कांग्रेस की जिलाध्यक्ष वर्षा यादव, गुड्डी, सलमा बानो, प्रिया, रिया, शशी प्रभा, रामरती देवी, मेघना, तनु, तोरष, आदिल, गुंजन, पायल आदि मौजूद थे।
धौलपुर. फल वितरण करती महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता।