पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्राओं को स्वरोजगार की दी जानकारी

छात्राओं को स्वरोजगार की दी जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. राजकीयकन्या कॉलेज में मानवाधिकार सप्ताह के छठे दिन मंगलवार को सांस्कृतिक गतिविधियां प्रस्तुत की गई। इनका मुख्य उद्देश्य लोकगीतों, देशभक्ति के गीतों के माध्यम से देश के प्रति प्रेम त्याग की भावना प्रदर्शित करना था।

इस मौके पर अंजली, जयश्री पोसवाल, चंचल कश्यप, पूनम, सीमा बघेला, पूजा जादौन, करिश्मा तोमर, रविता, कल्पना, नेहा खान ने अपनी अपनी प्रस्तुतियां देकर देश नागरिकों के प्रति अपने कर्तव्यों एवं अधिकारों का आभास कराया। संचालन सोना चौधरी ने किया। इस मौके पर युवा विकास केंद्र के सौजन्य से जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक केके मीणा ने स्वरोजगार, विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की शिक्षा पूरी होने के बाद उद्योग केंद्र की भूमिका आरंभ होती है। प्राइवेट सरकारी क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों की संभावनाओं के ऊपर उन्होंने प्रकाश डालते हुए कहा कि प्राइवेट क्षेत्रों में हुनर की महत्ता है। यह बात सही है कि प्राइवेट क्षेत्रों में शुरु से कम मजदूरी मिलती है, लेकिन समय के साथ तथा योग्यता की परख के साथ साथ वेतन भी बढ़ता है। उन्होंने उपभोक्ता के अधिकारों का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया। उन्होंने अवगत कराया कि यदि उपभोक्ता जागरूक रहे तो कही भी छल, धोखे का शिकार नहीं हो सकता है। उन्होंने बताया कि शिक्षित विद्यार्थी, बेरोजगार, महिलाओं को कई योजनाओं के माध्यम से रोजगार घर बैठे प्राप्त हो सकता है। जिसमें आरातारी , वस्त्र, टोकरी, साफ्ट टॉयज, ब्यूटी पार्लर इत्यादि की जानकारी प्रदान करने के साथ उद्योग केंद्र से मिलने वाले सहयोग के बारे में भी जानकारी दी। समन्वयक डॉ पीके सिंह ने कहा कि मीणा द्वारा बताई गई योजनाओं को छात्राओं ने काफी सराहा। इस मौके पर डॉ लक्ष्मी गुप्ता, रंजना सिंघल, मनीष पुरी, सुनील सहित बडी संख्या में छात्राएं मौजूद थीं।

धौलपुर. कार्यक्रम में मौजूद कॉलेज की छात्राएं।