10 हजार भाजपा कार्यकर्ता जाएंगे जयपुर
जिलाभाजपा कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को एक होटल में हुई। जिसमें प्रदेश में भाजपा सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जयपुर में प्रदेश संगठन की ओर से इस कार्यक्रम को एक उत्सव के रुप में मनाए जाने के निर्णय के अंतर्गत धौलपुर जिले के समस्त मंडल अध्यक्षों की उपस्थिति में बूथ कार्यकर्ता को जयपुर में 13 दिसंबर को कार्यक्रम में सम्मिलित के संबंध में चर्चा की गई।
इस मौके पर 12 दिसंबर की रात को करीब 10 हजार कार्यकर्ताओं के जयपुर जाने का लक्ष्य रखा गया। इस मौके पर प्रदेश मंत्री जगमोहन बघेल ने कहा कि भी मंडल अध्यक्ष बसों में बैठने वाले कार्यकर्ताओं के नाम मोबाइल नंबरों की लिस्ट तैयार करें। भाजपा नेता विवेक सिंह बोहरा ने कहा कि बसों के प्रभारी ध्यान रखेंगे कि कोई कार्यकर्ता जयपुर जाना चाहता है तो प्रभारी को बताकर जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह त्यागी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर जिला महामंत्री शरीफ खान डॉ रविंद्र श्रोत्रिय ने कार्यकर्ताओं को जयपुर जाने के लिए जिम्मेदारी तय की। इस मौके पर भाजपा नेता सत्येंद्र पाराशर, कैलाश सोनी, मीडिया प्रभारी धीरसिंह जादौन, खजान सिंह चौधरी, रामप्रसाद बघेल, कीर्ति राजावत, रीता गोयल, राघवेंद्र सिंह जादौन, सुनील गर्ग, शैलेंद्र यादव, माधोसिंह, धर्मेंद्र दिनकर, विजय श्रीवास्तव, रामवीर त्यागी, राजेश जादौन, सुरेश पूठपुरा , उदयभान सिंह, राजेंद्र परसारिया, रामविलास बघेल, रामवीर गुर्जर, दिनेश बागथरिया, बच्चू, हरेंद्र शर्मा, नत्थी सिंह चेयरमैन, बृजकिशोर शर्मा, शंकर सिंह लोधा, गिरीश पाराशर, धीरेंद्र सिंह यादव, रणवीर डंडोतिया, वाचाराम बघेला, रामदीन गर्ग सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।