पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानवाधिकार विषय पर संगोष्ठी

मानवाधिकार विषय पर संगोष्ठी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. मानवधिकारजागरुकता सप्ताह के तहत मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय में मानवधिकार विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य बाबूलाल शर्मा ने की। इस दौरान प्राचार्य शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि शुरू से ही मानवाधिकारों का हनन होता आया है। वर्तमान में आतंकवाद इसे खुली चुनौती दे रहा है। इस दौरान डा. नीलम सिंह सहित छात्रों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन क्लब के प्रभारी डा. मनोज कुमार शर्मा ने किया। विनोद गर्ग ने उपस्थित अतिथियों को धन्यवाद दिया।