पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में औपचारिकता बना पॉलीथीन उन्मूलन अभियान

शहर में औपचारिकता बना पॉलीथीन उन्मूलन अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें 2 अक्टूबर से ही कचरा एवं प्लास्टिक उन्मूलन अभियान चल रहा है। अभियान की शुरुआत भारत स्वच्छता कार्यक्रम के नाम से हुई। खुद जिला कलेक्टर इसके नोडल अधिकारी बने। तय किया गया कि घर के आंगन से लेकर शहर की मुख्य सड़क तक को चमका दिया जाएगा। लेकिन यह अभियान सिरे चढ़ने से पहले ही दम तोड़ गया। इसके बाद नगर परिषद ने खुद अपना धौलपुर स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान में कुछ दुकानदारों ने दुकानों के सामने कचरा पात्र तो रख लिया, लेकिन फाइनल रिजल्ट कुछ नहीं निकला। अब एक बार फिर से एक सप्ताह का राजस्थान स्वच्छता अभियान शुरू किया गया है।

इस अभियान के तहत शहर में वार्ड वार सफाई कराई जा रही है। प्लास्टिक के कैरी बैग के इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के दावे किए जा रहे है। व्यवस्था को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए सफाई प्रभारी एवं एईएन बलबीर जैन खुद गली गली घूम रहे है। इससे शहर के कुछ हिस्सों में थोड़ी बहुत साफ सफाई तो नजर आई, लेकिन प्लास्टिक उन्मूलन महज रस्म अदायगी बन कर रह गया। कार्रवाई के नाम पर नगर परिषद के कर्मचारियों ने बीते एक माह में मुश्किल से पचास किलो पॉलीथीन जब्त किया है।

^प्लास्टिककैरी बैग का उपयोग रोकने के लिए हम लगातार समझाईश कर रहे है। इसका असर भी देखने को मिल रहा है।

-रितेशशर्मा, सभापति,नगर परिषद

^प्लास्टिककैरीबैग के इस्तेमाल पर हम कार्रवाई भी कर रहे हैं। अब तक कई दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई कर चुके है।

-सुरेंद्रयादव, आयुक्त,नगर परिषद

क्यों नहीं हो रही कार्रवाई

नगरपरिषद सभापति से लेकर आयुक्त एवं सफाई प्रभारी तक कार्रवाई होने के पीछे अलग अलग तर्क रखते है। जबकि हकीकत यह है कि किसी के भी पास इसके लिए ठोस एक्शन प्लान नहीं है। इसके अलावा दूसरी बड़ी वजह यह है कि यदि नगर परिषद के कर्मचारी किसी के खिलाफ कार्रवाई कर भी देते हैं तो तत्काल सिफारिश जाती है और कार्रवाई रद्द करनी पड़ जाती है।

पॉलीथीन पर जुर्माने का प्रावधान

शहरमें पॉलीथीन मिलने पर एक लाख रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान है, इसके सापेक्ष नगर परिषद ने कुछेक दुकानदारों के सौ सौ रुपये के चालान काटे है। वहीं एक माह में महज पचास किलो पॉलीथीन जब्त हुई है। इसके अलावा अभी तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हो सकी है। इससे ज्यादातर सब्जी के ठेलों और दुकानों से लेकर किराना स्टोरों पर पॉलीथीन की थैलिया