पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हैल्पर मिस्त्री लगाने की मांग, सौंपा ज्ञापन

हैल्पर मिस्त्री लगाने की मांग, सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसेड़ी. जलदायविभाग के आईटीआई अभ्यार्थियों ने पंचायत समिति प्रधान लाखन सिंह को सहायक हेल्पर मिस्त्री के रुप में नियुक्ति को लेकर ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन मे बताया कि पंचायत समिति में 9 मिस्त्री कार्यरत हैं जबकि इतने ही करीब पद रिक्त पड़े हुए हैं तथा हैंडपंपों की बढ़ोतरी होने के बाद भी करीब 20 साल से भर्ती नहीं हुई है। इसको लेकर पूर्व में भी सरकार के धौलपुर आगमन पर मंत्री को ज्ञापन भी सौंपा था तथा कई बार जिला कलेक्टर को भी ज्ञापन सौंपा जा चुका है। ज्ञापन मे प्रत्येक ग्राम पंचायत पर बेरोजगार ट्रेण्ड प्रशिक्षित आईटीआई अभ्यर्थियों को हेल्पर मिस्त्री के रुप मे लगाने की मांग की है। ज्ञापन के दौरान अमित कुमार, दलवीर, मोहम्मद खां, भीमगिरि , वीरेंद्र सिंह, हरिकृष्ण, राजूलाल आदि मौजूद थे।