चयन समिति का किया गठन
धौलपुर. जिलास्तर पर प्रदान किए जाने वाले जिला महिला सम्मान के लिए उपयुक्त महिलाओं का चयन करने के लिए चयन समिति का गठन किया गया है। समिति जिला स्तर पर प्राप्त आवेदनों में से तीन नामों का चयन कर स्पष्ट अभिशंषा के साथ प्राथमिकता के आधार पर निदेशक महिला अधिकारिता को भिजवाना सुनिश्चित करेंगी। चयनित महिला को 8 मार्च को आयोजित किये जाने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा। चयन समिति के अध्यक्ष जिला कलेक्टर, सदस्यों में चिकित्सा अधिकारी डा.सीमा गर्ग, अजय भारती, निवासी अयोध्या कुंज सैंपऊ एवं सदस्य सचिव एवं संयोजक कार्यक्रम अधिकारी महिला अधिकारिता होंगे।