साईं बाबा की शोभायात्रा निकलेगी
धौलपुर. शिर्डीसाईं दर्शन भक्त संस्था की बैठक मंगलवार को पुराना शहर स्थित साईं मंदिर पर आयोजित की गई, जिसमें निर्णय लिया गया कि नववर्ष के प्रथम गुरुवार एक जनवरी को साईं बाबा की भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा धूलकोट स्थित साईं मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए महात्मा नंद की बगीची साईं मंदिर पर संपन्न होगी। इस मौके पर संस्था के सभी पदाधिकारी सदस्य मौजूद थे।