पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छता राशि की द्वितीय किश्त जारी

स्वच्छता राशि की द्वितीय किश्त जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. जिलेके 181 राजकीय माध्यमिक उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए विद्यालय स्वच्छता राशि की द्वितीय किश्त 4 हजार रुपए प्रति स्कूल जारी कर दी गई है। अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक मुकेश गर्ग ने बताया कि विद्यालय परिसर एवं शौचालयों की साफ सफाई के लिए ग्रामीण क्षेत्र में 181 माध्यमिक उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए 500 रुपए प्रतिमाह राशि स्वीकृत की गई थी। जिसकी पहली किश्त 1000 रुपए प्रति विद्यालय जून 2014 में जारी कर दी गई थी। डीईओ माध्यमिक गणेश कुमार धाकरे ने निर्देश दिए हैं कि संस्थाप्रधान प्राप्त राशि का उपयोग अप्रेल 2015 तक किया जाकर उपयोगिता प्रमाण पत्र अविलंब भिजवाएं।