स्वयं सेवकों का प्रशिक्षण संपन्न
स्वयं सेवकों का प्रशिक्षण संपन्न
धौलपुर.नेहरूयुवा केंद्र की ओर से आयोजित राष्ट्रीय युवा कोर स्वयं का प्रशिक्षण समापन समारोह आयोजित हुआ। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय सिंह ने कहा कि स्वयं सेवकों को समर्पित होकर समाज सेवा में अपना योगदान देना चाहिए। प्रशिक्षण के संभागियों को मुख्य अतिथि की ओर से प्रशिक्षण प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। युवा समन्वयक सुनील राना ने बताया कि प्रशिक्षण में सवाईमाधोपुर, करौली, धौलपुर, बूंदी एवं टोक जिले के करीब ४३ स्वयं सेवकों ने हिस्सा लिया। संचालन राजेंद्र शर्मा ने किया तथा आभार दिनेश चंद शर्मा ने व्यक्त किया।