पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धोखाधड़ी के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

धोखाधड़ी के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धोखाधड़ी के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

धौलपुर. थानाकौलारी क्षेत्र के गांव मानपुर निवासी रामवीर पुत्र सुघड़ सिंह गुर्जर ने जिला पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार को ज्ञापन देकर धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। ज्ञापन में लिखा है कि टीवी पर चेहरा पहचानों प्रतियोगिता में जवाब देने के बाद इनाम में 1 लाख 20 हजार की सूचना मोबाइल पर दी जाने के बाद प्रार्थी की ओर से पंजाब नेशनल बैंक के खाते से उसने संबंधित व्यक्ति के खाते में मोबाइल पर दिए गए खातेदार सुरजीत प्रसाद के नाम 20 हजार 250 रुपए अलग-अलग तिथियों में जमा कराए गए। इसके बाद स्टेट बैंक के खाते से खातेदार सुरजीत प्रसाद ने 18 हजार 300 रुपए की ओर मांग की गई। इस पर उसे पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। ज्ञापन में एसपी ने आरोपी सुरजीत प्रसाद के खिलाफ कार्रवाई कर उसकी गिरफ्तारी की मांग की है।